एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने शनिवार को अपना 36वां जन्मदिन मनाया। ऐसे में उन्होंने ग्रैंड सेलिब्रेशन पार्टी अपने घर पर रखी थी। इसमें टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे शामिल हुए थे। इसके अलावा रश्मि देसाई ने अंकिता लोखंडे के साथ एक डांस वीडियो शेयर किया था, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त संदीप सिंह नजर आए थे। उसके बाद से ही अंकिता लोखंडे फैन्स के निशाने पर हैं। फैन्स का यह वीडियो देखने के बाद कहना है कि सुशांत के जाने का दुख किसी को नहीं है। सब नौटंकी कर रहे हैं।
2- दिलजीत दोसांझ ने उड़ाया कंगना रनौत का मजाक, कहा- एक फनी गल शेयर करनी सी
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा पर निशाना साधा था। अब इस पर दिलजीत ने कंगना का मजाक उड़ाते हुए उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है। दिलजीत ने एक ऑडियो वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि कुछ लोग एक सुबह और एक शाम, उनके नाम की गोली ले रहे हैं।
3- करीना कपूर खान ने पिता रणधीर और मां बबीता के अलग-अलग रहने की बताई वजह, कही यह बात
एक्टर रणधीर कपूर और बबीता ने साल 1971 में शादी की थी, लेकिन शादी के 17 साल बाद दोनों एक-दूसरे से अलग-अलग रहने लगे। हाल ही में करीना कपूर खान ने अपने पैरेंट्स के अलग रहने पर खुलकर बात की। बता दें कि दोनों की दो बेटियां हैं, करीना और करिश्मा। एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने कहा कि त्योहार हो या फिर कोई सेलिब्रेशन अभी भी हम सभी साथ ही मनाते हैं।
एक्टर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ का हाल ही में ब्वॉयफ्रेंड एबन हायम्स संग ब्रेकअप हुआ है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैन्स को दी थी। अब एबन हायम्स ने एक बेहद अजीब पोस्ट शेयर की है। पोस्ट पढ़कर ऐसा लग रहा है, जैसे उन्हें कृष्णा श्रॉफ की बहुत याद आ रही है।
5- ‘मर्डर 2’ फेम सुलग्ना ने की कॉमेडियन बिस्वा से शादी, सोशल मीडिया पर फोटोज वायरल
फिल्म ‘मर्डर 2’ एक्ट्रेस सुलग्ना पाणिग्रही ने ब्वॉयफ्रेंड बिस्वा कल्याण संग शादी कर ली है। बता दें कि बिस्वा जाने-माने स्टैंडअप कॉमेडियन हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस सुलग्ना फोटोज पोस्ट करते हुए लिखती हैं कि पहली फोटो में हम दोनों ही अपनी सिंगल लाइफ को जलता देख रहे हैं। वहीं, दूसरी फोटो में हम दोनों के लिए यह राइड काफी शानदार साबित होने वाली है।
6- निक्की तंबोली की मां ने लगाई राखी सावंत की क्लास, कहा- कुछ तो इज्जत रखो
टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में हाल ही की एक एपिसोड में एक टास्क के दौरान राखी सावंत ने निक्की तंबोली को जमकर गालियां दीं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह मर्दों को कोने में ले जाती हैं और उनके साथ पता नहीं क्या-क्या करती हैं। ऐसे में ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में निक्की तंबोली और राखी सावंत के बीच टकरार देखने को मिली। राखी सावंत की इस हरकत पर अब निक्की तंबोली की मां का रिएक्शन आया है।
7- सपना चौधरी का नया गाना ‘चटक-मटक’ हुआ रिलीज, देखें- देसी लुक में ढाया कहर
सपना चौधरी का नया गाना ‘चटक-मटक’ आज रिलीज हो गया है। इस गाने में कलाकार सपना चौधरी एकदम देसी लुक में नजर आ रही हैं। सपना हरियाणवी गानों में लगातार काम करती रही हैं। इस नए गाने को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। अब तक इस गाने के एक लाख से भी अधिक व्यूज हो चुके हैं। यह गाना VATS Records नाम के यू-ट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है। इसकी जानकारी खुद सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है।
8- अंकिता के बर्थडे सेलिब्रेशन पर मचा बवाल, सुशांत के दोस्त संदीप को लेकर लोग कर रहे हैं लोखंडे से सवाल
बॉलीवुड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने कल अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने उन्हें विश किया। अंकिता ने तीन केक के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेशन किया। अंकिता ने इन तस्वीरों को भी शेयर किया। उनकी इस पोस्ट पर इंडस्ट्री से जुड़े उनके दोस्तों और फैंस ने भी कई कमेंट किए। सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने भी अंकिता को उनके बड्डे पर उन्हें विश किया। कीर्ति ने उनके लिए लिखा,”हैप्पी बर्थडे ब्यूटीफुल।” इस सेलेब्रेशन के दौरान अंकिता के ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन भी मौजूद थे।
9- कंगना का प्रियंका और दिलजीत पर निशाना, कहा- मेरी देशभक्ति पर सवाल उठाते हैं लेकिन इनकी नीयत पर नहीं
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक वीडियो जारी कर किसान आंदोलन, प्रियंका चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ पर निशाना साधा है। अपने इस वीडियो में कंगना ने बताया है कि पिछले कुछ दिनों में उन्हें रेप और जान से मारने की धमकियां मिली हैं। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन राजनीतिक रूप से प्रेरित था। कंगना ने कहा कि इस देश में मुझे रोज अपनी देशभक्ति साबित करनी पड़ती है लेकिन कोई प्रियंका चोपड़ा या दिलजीत दोसांझ जैसे लोगों की नीयत पर सवाल नहीं करता।
10- करीना ने शेयर की गाय को चारा डालते तैमूर की फोटो, लिखा- यह खास मैसेज
आज करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान का जन्मदिन है। तैमूर आज चार साल का हो जाएगा। तैमूर के जन्मदिन पर मां करीना ने गाय को चारा डालते हुए तैमूर की फोटो शेयर की और अपने बेटे के जन्मदिन पर उसके लिए एक प्यारा-सा मैसेज भी लिखा।